Friday, August 21, 2026

DigiPIN क्या है?

 PIN कोड गया, अब आया DigiPIN 📍


भारतीय डाक विभाग ने पते के लिए नया सिस्टम लॉन्च कर दिया है। अब 6 अंकों वाले PIN कोड की जगह 10 अंकों का DigiPIN होगा।


DigiPIN क्या है?

- 10 अंकों का डिजिटल कोड है जो आपके घर/दुकान की सटीक लोकेशन बताता है।

- 4 मीटर के दायरे तक सटीक पता देता है, जबकि पुराना PIN कोड पूरे इलाके का होता था

- इसे India Post + IIT हैदराबाद + NRSC + ISRO ने मिलकर बनाया है।

- ऑफलाइन भी काम करता है।


फायदे क्या होंगे?

1. डाक/पार्सल सही घर तक पहुंचेंगे, गली-मोहल्ले में भटकना नहीं पड़ेगा।

2. इमरजेंसी सेवाएं - एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को एकदम सही लोकेशन मिलेगी।

3. ई-कॉमर्स डिलीवरी तेज और सटीक होगी।

4. गांव-दूरदराज के इलाकों में भी पते की दिक्कत खत्म होगी।


अपना DigiPIN कैसे पता करें?

बहुत आसान है 👇


1. वेबसाइट पर जाएं: https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home

2. मैप पर अपनी लोकेशन चुनें या सर्च करें।

3. 10 अंकों का DigiPIN स्क्रीन पर आ जाएगा।


बस उसे नोट करके अपने ऑनलाइन ऑर्डर, आधार, बैंक आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।


PIN vs DigiPIN

PIN कोड DigiPIN 

 अंक 6 अंक 10 अंक

 एरिया बड़ा इलाका कवर 4 मीटर तक सटीक

 कौन बनाया डाक विभाग India Post + IIT + ISRO

मतलब अब "मकान नंबर 12, गली नंबर 3" लिखने की जरूरत कम होगी। DigiPIN डालते ही डिलीवरी वाला सीधा आपके दरवाजे पहुंच जाएगा।